Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पाली बैग में मशरूम उत्पादन अतिरिक्त आय का साधन – श्री कूमट

8 फरवरी 2025, मंडला

प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने मोहगांव के कस्टम हायरिंग सेंटर में मशरूम की खेती देखी। उन्होंने पॉलीथीन बैग में की जाने वाली मशरूम उत्पादन की तकनीक को कृषकों तक विस्तारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस विधि से घर के एक कमरे में पॉलीथीन बैग में भूसे में मशरूम उत्पादन कर अच्छा लाभ अर्जित किया जा सकता है। इसमें एक बार बीज रोपण कर 15-15 दिन के अंतर से तीन बार मशरूम की हार्वेस्टिंग की जा सकती है। इससे ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत निवास दीप्ति यादव सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मण्डला पुलिस की सघन बैंक सुरक्षा चेकिंग जिलेभर में सभी बैंक/एनबीएफसी संस्थाओं का निरीक्षण बैंक सुरक्षा को लेकर मण्डला पुलिस अलर्ट एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने किया व्यापक निरीक्षण

Reva India News

झंकार भवन में आयोजित हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह

Reva India News

जल गंगा अभियान एवं नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता के लिए लिया संकल्प

Reva India News

Leave a Comment