Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व वसूली के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- अपर कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न  

मंडला 14 फरवरी 2025

राजस्व विभाग समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग के मूल कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। राजस्व अधिकारी अपने न्यायालयों में प्रकरणों की नियमित सुनवाई कर राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। राजस्व वसूली लक्ष्य की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर ने कहा कि अर्थदंड की वसूली, डायवर्सन की वसूली सख्ती से करें। उन्होंने तहसीलवार भूमि बंधक की भी समीक्षा की। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम, समग्र ई-केवायसी, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, फॉर्म रजिस्ट्री, आरओआर, आधार सीडिंग सहित अन्य बिंदुओ की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, जेपी यादव एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित समस्त एसडीएम तथा तहसीलदार उपस्थित थे।

Related posts

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य: निवास और मण्डला विधानसभा में उत्कृष्ट समन्वय से शत-प्रतिशत सफलता

Reva India News

5 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले में पांच लोगों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए और एसएएफ जवान के परिजन को शासकीय नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment