Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

मंडला 18 फरवरी 2025

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति की शैक्षणिक सत्र 2024-25 की इस द्वितीय बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछली वीएमसी मीटिंग में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रत्येक बिन्दु पर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष की समाप्ति के पहले विद्यार्थियों के उपयोग में आने वाली सामग्री क्रय आदि की प्रक्रिया पूर्ण करें। विद्यार्थियों को जनजातीय क्षेत्र की परंपराओं से जोड़े रखने के लिए जनजातीय नृत्यों के प्रशिक्षण भी दिलाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि आगामी सत्र की शुरूआत में 9वी से 12वी तक के बच्चों की साईंस तथा एआई पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन करें, जिससे विद्यार्थी इस तरह के प्रतिस्पर्धाओं के विषय में भी जागरूक हो सकें। केन्द्रीय विद्यालय के पुराने भवन के नवीनीकरण के संबंध में उन्होंने पीआईयू को एक सप्ताह के अंदर इस्टीमेट तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related posts

माई की रसोई के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण

Reva India News

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022-विशेष कैम्प

Reva India News

150 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment