Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए “केयर थैरेपिस्ट” प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 7 जून 2026

मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम एवं एमपी सेडमेप द्वारा परम फाउंडेशन के सहयोग से अनुसूचित जनजाति वर्ग की पीड़ित महिलाओं एवं युवतियों के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं/युवतियों को “केयर थैरेपिस्ट” का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण का आयोजन आईटीआई उत्कृष्टता केंद्र बिछिया में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए आवेदक का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदिका की आयु 17.5 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार से संबंधित हो।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों को परम फाउंडेशन द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे प्रशिक्षित महिलाएं स्वरोजगार अथवा नौकरी प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इच्छुक पात्र महिलाएं एवं युवतियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट paniitalumnifoundation.org/param पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए मोबाइल नंबर 9109107781 एवं 9472728783 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण से जुड़कर पात्र महिलाएं अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकती हैं।

Related posts

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 24 घन्टे के अंदर अंधी हत्या के अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

Reva India News

सीवरेज लाइन और रोड मरम्मत का कार्य 1 सप्ताह में पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने प्रातः कालीन भ्रमण में दिए सख्त निर्देश

Reva India News

सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कर रहा दिव्यांगों की मदद

Reva India News

Leave a Comment