Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जयंती के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक संपन्न सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर मंडला पुलिस सतर्क

मंडला, 21 जनवरी 2026

आगामी नर्मदा जयंती पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनरी यात्रा समिति, भंडारा समिति, मंदिर समिति एवं महाआरती समिति के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नर्मदा जयंती के दौरान भंडारे सड़क किनारे नहीं लगाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो एवं स्वच्छता बनी रहे। साथ ही भंडारा समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सीमित उपयोग करने एवं यातायात सुचारू रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए गए। चुनरी यात्रा समिति को निर्धारित समय सीमा में यात्रा संपन्न करने, यातायात नियमों का पालन करने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियंत्रित उपयोग के निर्देश दिए गए।

मंडला पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं गहरे पानी में जाने से बचें, अपने कीमती सामान एवं आभूषणों की सुरक्षा स्वयं करें, आभूषण पहनकर कार्यक्रम में आने से परहेज करें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करें। बैठक में नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ललित धुर्वे, श्री प्रकाश ठाकुर (नगरपालिका इंजीनियर) सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा

Reva India News

युवा शक्ति के दम पर होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार……………..अभिलाष पांडे .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन

Reva India News

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment