Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माधोपुर के दिव्यांग छात्रावास पहुँचे कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला 19 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम माधोपुर स्थित दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे दिव्यांग बच्चों से चर्चा की। छात्रावास की डोरमेट्री, मेश तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अस्थिबाधित बच्चों से उन्होंने नास्ता, भोजन, रात्रि विश्राम आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावास के बाहरी हिस्से में फेंसिंग कराएं। फेंसिंग वाले क्षेत्र में गार्डन विकसित करें। कलेक्टर तथा सीईओ ने दिव्यांग विद्यार्थियों को चॉकलेट और बिस्किट का वितरण भी किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भगवान बिरसा मुंडा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

Reva India News

Leave a Comment