Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःक्षय अभियान शासन की प्राथमिकता का विषय – श्री श्रेयांश कूमट योजना भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला 20 फरवरी 2025

जिला योजना भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य संबंधी विषयों की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि निःक्षय अभियान शासन की प्राथमिकता का विषय है, सभी इसे गंभीरता से लें। निःक्षय पोर्टल पर चेस्ट एक्स-रे की प्रतिदिन एंट्री करें। एंट्री के काम में किसी प्रकार का गेप नहीं होना चाहिए। वर्तमान में किए गए चेस्ट एक्स-रे की शेष एंट्री आगामी 2 दिवस में शतप्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने समस्त बीएमओ को निर्देशित किया कि स्क्रीनिंग, अवेयरनेस एवं ट्रीटमेंट तीनों स्तर पर सघन मॉनिटरिंग करें।

नेत्र ज्योति अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ स्कूली बच्चे छूट गए हैं, वहां विशेष शिविर लगाएं। साथ ही साथ सामुदायिक संस्थाओं के साथ समन्वय कर स्पेशल ईवेंट आयोजन कर इसकी गति तेज करें। सिकल सेल की टेस्टिंग में तेजी लाएं। जिन विकासखंडों में टेस्टिंग की प्रगति कम है वहाँ सीएचओ लेवल पर इसकी कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार कार्य करें। आयुष्मान के संबंध में उन्होंने कहा कि जहां आधार का ईश्यू है वहां पर आधार के विशेष कैम्प लगाकर इसे निराकृत करें। 70 प्लस में किसी तरह की कोई पात्रता शर्त नहीं है। इसलिए जो भी बुजुर्ग शेष रह गए हैं उनके शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान सीईओ ने कहा कि एएनसी रजिस्ट्रेशन पर फोकस करें। रजिस्ट्रेशन उपरांत समयानुसार एएनसी चेकअप कराएं। एनीमिक मरीजों का फॉलोअप करें। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के विषय में उन्होंने निर्देशित किया कि इसका डेटा मासिक आधार पर एनालिसिस करें तथा जिस माह में मृत्यु दर अधिक है उसके लिए पृथक से कार्ययोजना बनाएं। दस्तक 2.0 अभियान 18 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है, विशेष प्रयास कर इस अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, सीएस डॉ. विजय धुर्वे, समस्त बीएमओ, बीपीएम, बीसी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना  

Reva India News

मास्टर टेनर्स गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचक नामावली से जुड़ी जानकारी को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

31 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वी तक के स्कूल और हॉस्टल जुलूस और रैली प्रतिबंधित कोरोना नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment