Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बालिकाओं को आकाशवाणी केन्द्र का भ्रमण कराया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कार्यक्रम

मंडला 20 फरवरी 2025

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक कार्ययोजना हेतु वार्षिक कैलेण्डर साशन के द्वारा जारी किया गया है, जिसमें योजना का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं को शिक्षित करना है। इसी तारतम्य में माह फरवरी 2025 में नामांकन शुरू  होने से पहले जागरूकता के लिए अवसर की सही पहचान कैसे की जाये इसी विषय को लेकर स्कूल छोड़ने वाली छात्राओं को स्कूल से जोड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि उनकी शिक्षा का स्तर ऊंचा उठ सके। शुरूआत हेतु बिछिया की आवाज संस्था द्वारा बालिकाओं को भ्रमण हेतु मण्डला लाया गया, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा उन्हे आकाशवाणी में भ्रमण करवाया गया। साथ ही इससे संबंधित कैरियर अपनाने हेतु उन्हें जानकारी दी गई,

उनकी कैरियर काउंसलिंग भी की गई। आकाशवाणी मण्डला में साईबर सुरक्षा के प्रति बालिकाओं को कार्यशाला आयोजित कर साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 के बारे में पुलिस उप निरीक्षक (रेडियो मण्डला) शिव नारायण उपाध्याय द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में आकाशवाणी मण्डला के नोडल कार्यक्रम अधिकारी शुभम तिवारी, अभियंता सहायक एस.एम. सैयाम, एम.के. कोरी. जी.पी. साहू और वीरेन्द्र कुमार आहूजा द्वारा आकाशवाणी के विभागों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम किस प्रकार संचालित, प्रसारित किये जाते हैं जानकारी दी गई।

Related posts

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नारायणगंज को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 98.52 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की मिट्टी और गोबर के दीयों की खरीदी माटीशिल्पियों को मिला प्रोत्साहन

Reva India News

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सम्मिलित प्रयास आवश्यक प्रेक्षकों ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment