Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी – पीएस वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देश

मंडला 28 फरवरी 2025

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से राजस्व विभाग की पाक्षिक समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष की समाप्ति में बहुत ही कम समय बचा है इसलिए सभी अधिकारी राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। भू राजस्व की वसूली के लिए सख्ती बरतें, बकायादारों को नोटिस जारी करें। वेयरहाउसेस, पेट्रोलपंप, मेरिजलॉन आदि का बकाया शीघ्र वसूल करें। उन्होंने पट्टा नवीनीकरण, भू राजस्व, डायवर्सन आदि की भी जिलेवार समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, तहसीलदार बम्हनी श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 8 मार्च 2024

Reva India News

महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा…..प्रफुल्ल मिश्रा .कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी बयान पर भाजपा ने की कड़ी निंदा

Reva India News

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्यानिकी कृषक भ्रमण दल को रवाना

Reva India News

Leave a Comment