Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर ईजीपीएफ संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 28 फरवरी 2025

सामान्य भविष्य निधि में अंतिम भुगतान के लिए आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर ईजीपीएफ के अंतिम भुगतान की नवीन प्रक्रिया लागू की गई है। इसके लिए विभिन्न कार्यालयों से संबंधित स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाना है, इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला योजना भवन में जिला कोषालय अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें ई-सामान्य भविष्य निधि आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर किस प्रकार की जा सकेगी इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, सहायक कोषालय अधिकारी श्री नोखेलाल मर्सकोले, श्री अरूण मिश्रा, श्री टाईटस कुमार, श्री प्रकाश मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

तहसीलदार निवास को सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्थापना दिवस पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

पथ विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment