Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तहसीलदार बिछिया ने भू-राजस्व/डायवर्सन वसूली हेतु 14 बकायादारों को नोटिस जारी

मंडला 5 मार्च 2025

तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बिछिया ने बताया कि तहसील बिछिया क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के भू-राजस्व/डायवर्सन वसूली के लिए श्री अमनदीप खन्ना ग्राम खटिया नारंगी से 2 लाख 71 हजार 660 रूपए, श्री महेश कुमार ग्राम खटिया नारंगी से 17 हजार 598 रूपए, श्री सचिन ग्राम खटिया नारंगी से 89 हजार 330 रूपए, श्री प्रविन्द्र पटेल ग्राम खटिया नारंगी से 19 हजार 868 रूपए, श्री प्रताप ग्राम खटिया नारंगी से 18 हजार 324 रूपए, श्री विनती ग्राम सैंतिया से 8 लाख 38 हजार 976 रूपए, श्री चंद्रकला परस्ते ग्राम सौंतिया से 1 लाख 18 हजार 976 रूपए, श्री शिवचरण ग्राम सौंतिया से 56 हजार 276 रूपए, श्री मुरलीधर ग्राम मोचा से 2 लाख 47 हजार 924 रूपए, श्री सुमित दिवान ग्राम मोचा से 2 लाख 76 हजार 693 रूपए, श्री राजतिलक ग्राम बोड़ाछपरी से 1 लाख 532 रूपए, श्री संजीव कुमार ग्राम बोड़ाछपरी से 1 लाख 12 हजार 38 रूपए, श्री रोशन प्रमोद ग्राम बोड़ाछपरी से 10 हजार 532 रूपए तथा श्री निर्मल दीवान ग्राम बोड़ाछपरी से 1 लाख 5 हजार 182 रूपए बकायादारों से वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बकायादार बकाया राशि का भुगतान भू-लेख पोर्टल के माध्यम से भुगतान कर चालान की एक प्रति कार्यालय में 2 दिवस में जमा करें अन्यथा मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 147 के अंतर्गत चल/अचल संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

घरों से संकलित करें पेयजल के नमूने- कलेक्टर घर-घर जाकर सुनी पेयजल की समस्या कलेक्टर ने किया नगर के डॉ. अम्बेडकर वार्ड का दौरा

Reva India News

माँ का दूध शिशुओं के लिए अमृतर – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Reva India News

उच्च न्यायालय के अवमानना के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment