Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक अध्ययन भ्रमण दल को रवाना किया

मंडला 10 मार्च 2025

मध्यप्रदेश शासन की मिलेट मिशन खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनान्तर्गत विकासखण्ड मोहगांव से  कृषक अध्ययन दल तीन दिवसीय भ्रमण के लिए अमरकंटक रवाना हुआ। दल वाहन को जिला पंचायत सदस्य शिवपूसाम, जनपद उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषकों को सम्मानित कर कृषकों के कल्याण के लिए शासन की प्रतिबद्धता के बारे में भी बताया गया।

कृषक दल में शामिल किसान उन्नत कृषि तकनीक एवं विधाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही कृषि के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों एवं नवीन विकसित तकनीकों का ज्ञान अर्जित करेंगे तथा इन्हें अपने क्षेत्र में अपनाकर कृषि को समृद्ध करेंगे। इस अवसर पर बसमतिया बाई, जितेंद्र नंदा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजकुमार मंडाले एवं अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

छात्राओं का संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन

Reva India News

पतंजलि समिति ने किया नमन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment