Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका कॉलोनी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मंडला 10 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने ग्राम पंचायत गोंझी में स्थित चुटका कॉलोनी के निर्मित भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलोनी में निर्मित भवनों की स्थिति, पेयजल उपलब्ध कराए जाने को लेकर की जा रही तैयारियाँ तथा विद्युत व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारियाँ ली गई। आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत, बिजली फिटिंग, स्ट्रीट लाईट, नल फिटिंग आदि के संबंध में चर्चा की गई।

कॉलोनी में बनाए गए स्कूल भवन का भी दल ने निरीक्षण करते हुए भवन की पेंटिंग तथा आवश्यक फर्नीचर व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। दल में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम एवं एसडीएम निवास शाहिद खान शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने की मण्डला-जबलपुर मार्ग की समीक्षा

Reva India News

कारीगरों एवं श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘सेल कारीगर’ ऐप के माध्यम से पंजीयन का अवसर

Reva India News

निवास में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment