Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती संपन्न हुई। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माहिष्मती घाट में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगणों ने पंचचौकी महाआरती में सहभागिता की। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की आरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया।

 

Related posts

तीनो विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के लिए लगेंगे विशेष मतदाता कैंप

Reva India News

नरवाई न जलायें अन्यथा होगा जुर्माना

Reva India News

9 एवं 10 जनवरी को लगाए जायेंगे हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय एवं उच्च शैक्षणिक संस्थाओं आदि में विशेष कैम्प

Reva India News

Leave a Comment