Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक मोहल्ले में जल प्रदाय का समय निर्धारित करें – कलेक्टर ग्राम पंचायत टाटरी में जल जीवन मिशन का निरीक्षण

मंडला 19 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने संयुक्त भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत टाटरी द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत की बसाहट के चारों मोहल्लों में पेयजल प्रदाय के समय की जानकारी ली। साथ ही ग्रामवासियों से पेयजल की उपलब्धता को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्रत्येक मोहल्ले में जल प्रदाय का समय निर्धारित करें, जिससे मोहल्लेवासियों का जल प्रदाय का निर्धारित समय अभ्यास में आए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नल में टोंटी लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें, जिससे पेयजल का सदुपयोग हो सके। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित टाटरी पंचायत के सरपंच, सचिव तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

रज़ा उत्सव की हुई शुरुआत कला के रंग में डूबे चित्रकार

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने विश्व जल दिवस मनाया…

Reva India News

विश्व के संरक्षण हेतु गौवंश का संवर्द्धन जरूरी – अखिलेश्वरानंद जी महाराज गायों के उपचार के लिये विकासखण्ड स्तर पर होगी एम्बुलेंस गौपालक सम्मेलन सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment