Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सहकारी बैंक की प्रशासन एवं ऋण समिति की बैठक आयोजित  

मंडला 25 मार्च 2025

जिला कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला सहकारी बैंक की प्रशासक समिति एवं ऋण समिति की बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने प्रशासक समिति के वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अल्पकालिक कृषि ऋण, अपेक्स बैंक के खाते, उर्वरक क्रय, टैक्स ऑडिट, इनकम टैक्स, जीएसटी, शाखाओं की कैशलिमिट निर्धारण, सीआरआर-एसएलआर संधारण, कम्प्यूटर ऑपरेटर्स का छःमाही अनुबंध नवीनीकरण, साईबर सिक्योरिटी आदि विषयों पर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी प्रकार लोन कमेटी के अल्पकालीन कृषि ऋण हेतु शाखाओं की साख सीमा निर्धारण, पशुपालकों के ऋण प्रकरण, व्यक्तिगत ऋण प्रकरण, आदिम जाति सेवा समितियों की खाद-बीज के लिमिट निर्धारण, माईक्रो एटीएम के माध्यम से कृषकों को आहरण की सुविधा जैसे विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों के ऑडिट के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार सभी साख समितियों के अंकेक्षण कराएं।

Related posts

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौगान देव मढ़िया के दर्शन कर पूजा अर्चना की  

Reva India News

औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment