Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा जल संवर्धन अभियान के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 जून तक चलेगा अभियान  

मंडला 28 मार्च 2025

जल गंगा जल संवर्धन अभियान के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जल गंगा जल संवर्धन अभियान 2025 की अवधि 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक निर्धारित की गई है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से मुख्यतः नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार/मरम्मत, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल वितरण की संरचनाओं की साफ-सफाई तथा मानसून में किये जाने वाले पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे। अभियान में सहभागी विभागों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों हेतु अपनी विभागीय योजनाओं, सांसद/विधायक निधि, जन भागीदारी तथा सीएसआर से वित्तीय संसाधन जुटाये जायेंगे।

गठित समिति द्वारा जिला/जनपद अंतर्गत ऐसी संरचनाओं का चयन किया जाएगा जिनका जीर्णाेद्धार/मरम्मत किया जाना आवश्यक है। कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना तकनीकी अधिकारियों का उत्तरदायित्व होगा। अभियान में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक तथा अशासकीय संस्थाओं, योजना एवं आर्थिकी सांख्यिकी विभाग के साथ सहभागिता रहेगी। 30 मार्च 2025 को प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन समुदाय की उपस्थिति में जल संरक्षण व संवर्धन का एक कार्य प्रारंभ कराना अनिवार्य है।

Related posts

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 27 को होगा

Reva India News

विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को समर्पित है

Reva India News

Leave a Comment