Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पृथ्वी दिवस पर ली गई प्रकृति संरक्षण की शपथ  

मंडला 23 अप्रैल 2025

विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागृत करने हेतु विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्रीमती कल्पना नामदेव प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मंडला ने छात्रों को विद्यालय में पॉलिथीन ना लाने हेतु समझाईश दी तथा प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई। पक्षियों के लिए विद्यालय प्रांगण में सकोरे लगाये गए। वर्तमान संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण की उपादेयता के विषय में श्री अखिलेश उपाध्याय इको क्लब जिला प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया। राजेश क्षत्री पर्यावरणविद द्वारा पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। श्रीमती सारिका तिवारी, आरके हरदहा उपस्थित रहे। सभी ने मिट्टी के सकोरे में पानी डालकर पक्षी बचाने के अभियान में योगदान दिया।

Related posts

अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कृष्णमोहन झा

Reva India News

Leave a Comment