Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 जून 2023

राज्यपाल दौरा कार्यक्रम

विश्व सिकलसेल दिवस कार्यक्रम में सेमरखापा में होंगे शामिल

मण्डला 18 जून 2023

                राज्यपाल म.प्र. शासन श्री मंगूभाई पटेल का 19 जून 2023 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 19 जून को प्रातः 10:20 बजे ग्राम बनियातारा स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। वे प्रातः 10:25 बजे हेलीपेड से प्रस्थान कर 10:35 बजे एकलव्य परिसर ऑडीटोरियम सेमरखापा पहुंचेंगे, उनका प्रातः 10:35 बजे से 10:55 तक का समय आरक्षित रखा गया है। महामहिम राज्यपाल प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक विश्व सिकलसेल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कार्यक्रमानुसार दोपहर 12:25 से 1:15 बजे तक का समय लंच एवं आरक्षित रखा गया है। श्री पटेल दोपहर 1:15 बजे बनियातारा हेलीपेड मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

राज्यपाल दौरा: एकलव्य परिसर में आज होंगे कार्यक्रम

संगोष्ठी एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

मण्डला 18 जून 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून 2023 को विश्व सिकिल सेल दिवस में राज्यपाल म.प्र. शासन श्री मंगूभाई पटैल का मंडला आगमन हो रहा है। सिकिल सेल दिवस का कार्यक्रम ग्राम सेमरखापा एकलव्य स्कूल के ऑडीटोरियम परिसर में आयोजित होगा। राज्यपाल श्री पटैल के द्वारा सिकलसेल शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन होगा एवं शिविर में सिकिल सेल मरीज की जांच, उपचार एवं दवाईयां वितरण की जायेंगी। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्यपाल दौरा: सिकिल सेल जाँच, उपचार और प्रबंधन होगा

मण्डला 18 जून 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 19 जून 2023 को विश्व सिकिल सेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। ग्राम सेमरखापा एकलव्य स्कूल के ऑडीटोरियम परिसर में राज्यपाल म.प्र. शासन श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमें सिकिल सेल मरीजों की जांच एवं उपचार प्रबंधन किया जाएगा।

 

क्या है सिकिल सेल एनीमिया

 

सिकिल सेल एनीमिया खून की कमी से से जुड़ी एक बीमारी है। इस अनुवांशिक डिस्ऑर्डर में ब्लड सेल्स टूट जाते हैं। उनका साइज बदलने लगता है जो खून की नसों को ब्लॉकेज कर देती है। सिकिल सेल एनीमिया में लाल रक्त कण मर जाते हैं और शरीर में खून की कमी हो जाती है। जेनेटिक बीमारी के चलते शरीर में खून बनना बंद हो जाता है। शरीर में खून की कमी हो जाने के कारण यह रोग कई जरूरी अंगों को डेमेज होने का कारण बनता है जैसे- किडनी, तिल्ली, लीवर शामिल है। पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं न होने से एनीमिया विकसित करते हैं वह स्थिती जो है सिकिल सेल एनीमिया का नाम देती है। सिकिल कोशिकाएं, लाल रक्त कोशिकाओं को अपना काम करने के लिये रोकती है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जा रही हैं।

 

इसके लक्षण

 

रेसिंग पल्स- बेहोशी या चक्कर आना, थकान, भूख में कमी, सूजे हुए हाथ पैर और टखने सांसो की कमी। पेशाब में खून आना। सूखी या खुजली वाली त्वचा। नींद न आना। मितली या उल्टी। मांसपेशियों में ऐठन। उच्च रक्त चाप का होना। सिकल सेल बीमारी में आंखों में कम दिखने लगता है। मरीज की स्क्रीनिंग, जांच के दौरान बीमारी का पता चलता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 18 जून 2023

                लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री म.प्र. शासन डॉ. प्रभुराम चौधरी का 19 जून 2023 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. चौधरी 19 जून को प्रातः 7:30 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं 9:30 बजे सर्किटहाउस मंडला पहुंचेंगे। डॉ. चौधरी प्रातः 10:30 बजे राज्यपाल म.प्र. शासन श्री मंगूभाई पटैल के उपस्थिति में आयोजित होने वाले विश्व सिकलसेल दिवस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में सीमांकन के कार्य में विशेष प्रगति

3 दिवस में सीमांकन के निराकृत हुए 184 प्रकरण, नैनपुर में 147

मण्डला 18 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन में जिले के राजस्व विभागों द्वारा सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 3 दिवस में 184 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर द्वारा विगत दिनों नैनपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान तथा राजस्व अधिकारियों की बैठक में सीमांकन संबंधी लंबित प्रकरणों की जानकारी मिली थी। कलेक्टर ने सीमांकन संबंधी लंबित प्रकरणों जिले के सर्वाधिक अवधि के लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तर 15 दल गठित किये गये थे। प्रत्येक दल में एक आरआई एवं पटवारी शामिल थे जिन्हें लंबित सीमांकन प्रकरणों को 3 दिवस में निराकृत करने के निर्देश दिए गए थे। गठित दलों द्वारा 16 से 18 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाकर 6 माह से अधिक समय के लंबित सीमांकन प्रकरणों का चिन्हांकन किया गया एवं उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अभियान के तहत 3 दिवस में 184 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया गया। सीमांकन प्रकरणों के निराकरण में तहसील नैनपुर में विशेष कार्य हुआ इस दौरान 147 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार बिछिया में 5, निवास में 10, मंडला में 3, घुघरी में 14 तथा तहसील नारायणगंज में सीमांकन के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सीमांकन प्रकरणों के निराकरण में विशेष प्रगति के लिए एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमले को शुभकामनाएँ दी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का तहेदिल से धन्यवाद – राहुल

मण्डला 18 जून 2023

                प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से अनेक छोटे व्यापारी अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। डिठौरी नैनपुर निवासी राहुल राय ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार किया है। राहुल बताते हैं कि मैं पहले एक किराना दुकान चलाता था। दुकान अच्छी चल रही थी किंतु एक दुकान से पूरे परिवार को चलाना दिक्कत का काम था। मुझे राईसमिल में काम करने का थोड़ा अनुभव था। बाजार के दिन गांव के लोग धान लेकर कुटाने आते थे, तो मैंने राईस मिल लगाने के बारे में विचार किया। मैंने इस संबंध में क्षेत्र के सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी दी और इस तरह मैंने ग्रामीण बैंक शाखा बिंझिया से संपर्क किया और ऑनलाईन के माध्यम से योजनान्तर्गत आवेदन कर दिया। इसके बाद मुझे ग्रामीण बैंक बिंझिया में 25 लाख रूपये का प्रकरण भेजा गया। बैंक द्वारा अपनी कार्यवाही पूर्ण कर मुझे 2019 में 23,75,000 रू का ऋण स्वीकृत किया गया।

राहुल बताते हैं कि मैंने सिद्धबाबा राईस मिल इकाई नवंबर 2020 में प्रारंभ की। अब मेरी राईस मिल बहुत अच्छी चल रही है। मेरी प्रतिमाह 40000 रू की किश्त भी बनी है जो समय पर जमा कर रहा हूं। मैने अपनी इकाई में अन्य 6 लोगों को रोजगार भी दिया है। योजना के लाभ से मैं एवं मेरा परिवार काफी खुश है तथा मैं पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पा रहा हूं। शासन की इस योजना का मैं तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से शुरू की कम्प्यूटर वर्कशॉप

मण्डला 18 जून 2023

                मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही है। मवई निवासी अनुसुईया ने ऑनलाईन कम्प्यूटर वर्क स्थापित करने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लिया हैं। अनुसुईया कहती है कि मैं ग्रेज्युएट हूं और प्राईवेट स्कूल में पढ़ाती थी, प्राईवेट स्कूल में पर्याप्त इच्छानुरूप वेतन प्राप्त नहीं होता था तो मैंने सोचा कि साथ में कुछ कार्य और करना चाहिये जिससे आमदनी अधिक हो सके। मुझे बैंक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में जानकारी मिली। बैंक में उद्योग विभाग के अधिकारी आते रहते हैं उनसे भी संपर्क किया तो मुझे योजना से लाभ के बारे में बताया गया। इसके बाद मैंने ऑनलाईन के माध्यम से प्रकरण तैयार कराया जो सेंट्रल बैंक मोतीनाला भेजा गया। बैंक से संपर्क कर मैंने औपचारिकताऐं पूर्ण की तथा मुझे 5 लाख रू का लोन स्वीकृत किया।

अनुसुईया कहती है कि अपने स्वरोजगार से मैंने एक अन्य व्यक्ति को रोजगार भी दिया है। मेरी आय संतोषजनक है तथा मैं आत्मनिर्भर भी हो गई हूं। मैं अब सफलतापूर्वक अपना कार्य कर रही हूं तथा अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने की सलाह देती हूं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं।

 

 

 

 

 

 

 

कृषकों के प्रशिक्षण हेतु भ्रमण दल रवाना

मण्डला 18 जून 2023

                प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटर शेड विकास घटक के अंतर्गत परियोजना क्रमांक-1 जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायत बस्तरी, कटंगसिवनी, मेहरासिवनी, मोहपानी, सरसवाही एवं सिंहपुर के कृषकों का प्रशिक्षण भ्रमण दल हल चलित महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी समनापुर जिला डिंडोरी के लिए प्रस्थान किया। समनापुर जिला डिंडोरी में प्रशिक्षण हेतु भ्रमण दल को जनपद अध्यक्ष मंजू कुलस्ते द्वारा जनपद पंचायत निवास प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के कृषक एवं विकासखंड परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कृषक उत्पादक कंपनी का निर्माण करके स्वरोजगार एवं दुगना लाभ प्राप्त कर अपने आर्थिक स्तर में सुधार लाने हेतु कृषकों का संगठन है। परियोजना क्षेत्र में वाटरशेड विकास घटक अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण के कार्य जैसे- खेत तालाब, गेबियन, लघु तालाब, एससीटी, सीपीटी बनाए गए हैं। पर्यावरणीय असंतुलन को बनाए रखने एवं कृषकों की आय/स्वास्थ्य के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उद्यानिकी फसलों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही पौधों की सिंचाई हेतु उद्यानिकी विभाग से अभिसरण द्वारा ड्रिप सिंचाई उपकरण प्रदाय किए जा रहे हैं। भूमिहीन एवं बेरोजगार कृषकों की आय वृद्धि हेतु स्व-सहायता समूह एवं व्यक्तिगत तौर पर बकरीपालन, मुर्गीपालन एवं अन्य व्यवसाय हेतु ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक हुई वर्षा की जानकारी

मण्डला 18 जून 2023

                जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 जून 2023 के दौरान 0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 19.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

आज प्रदेश स्तरीय एम.एस.एम.ई. सम्मेलन

मंडला जिले से 4 उद्यमी होंगे सम्मेलन में शामिल

मण्डला 18 जून 2023

                महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 19 जून को होटल आमेर ग्रीन्स, होशंगाबाद रोड भोपाल में प्रदेश स्तरीय एम०एस०एम०ई० सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इन सफल इकाईयों को सम्मान देने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ चर्चा कर एम0ओ0यू0 निष्पादित किये जाएंगे। इस सम्मेलन में 6 सेक्टोरल सेशन होंगे जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेष तथा वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्यमियों को सुदृढ़ प्रतिस्पर्धा बनाना है। साथ ही साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है मण्डला जिले से 4 उद्यमी उक्त सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज विश्व सिकलसेल दिवस: सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में होगी स्क्रीनिंग जांच

मण्डला 18 जून 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक सिकल सेल स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच, उपचार शिविर लगाकर सिकलिन के मरीजों का प्रबंधन किया जाएगा। जिला चिकित्सालय तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की ओपीडी में आने वाले समस्त एनीमिया के मरीजों की सिकिल सेल स्क्रीनिंग जांच में पॉजीटिव आने पर एचपीएलसी जांच जिला चिकित्सालय लेब से कराया जाएगा।

स्क्रीनिंग जांच के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर लगाये जा रहे हैं। सिकल सेल स्क्रीनिंग जांच के अंतर्गत आयोजित शिविरों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में की गई स्क्रीनिंग जांच की जानकारी राष्ट्रीय सिकल सेल पोर्टल में इन्द्राज किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले स्क्रीनिंग जांच शिविर में आदिमजाति कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग से समन्वय कर स्कूलों, छात्रावासों एवं हॉट-बाजारों में स्क्रीनिंग की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि सिकलसेल के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण स्तर में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मेगा माइक के द्वारा एनाउसमेंट, दीवार लेखन, ग्रुप बैठक, महिला बैठक के माध्यम से जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मानसिंह कुम्हरे एवं डॉ. राजीव चावला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का लेखा प्रशिक्षण आज से

मण्डला 18 जून 2023

                प्रभारी प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला लबलपुर में 19 जून से 21 जुलाई 2023 तक संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए अल्पकालीन लेखा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में पूर्व में लेखा प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण सशुल्क है, जिसकी राशि विभाग द्वारा प्रवेश के समय चालान के माध्यम से जमा की जाएगी। 19 जून से 23 जून तक अंकेक्षण के लिए 1 हजार रूपए, 26 जून से 28 जून तक पेंशन के लिए 500 रूपए, 3 जुलाई से 7 जुलाई 2023 तक भंडार प्रबंधन के लिए 1 हजार रूपए तथा 10 जुलाई से 21 जुलाई तक कैशियर एवं अकाउंटेंट संबंधी कार्य के लिए 2 हजार रूपए प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर आज से

मंडला 18 जून 2023

                19 जून से 23 जून 2023 तक लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला पेंशन कार्यालय मण्डला में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पेंशन प्रकरणों में लगाई गई पूर्व आपत्ति प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक लम्बित पेंशन प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: प्रशिक्षण प्रदाताओं का पंजीयन लिंक – http://ssdm.mp.gov.in

मण्डला 18 जून 2023

                महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल कमाओ योजना (सीखो कमाओ योजना) प्रारंभ की गई है। राज्य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन-द-जॉब-ट्रेनिंग की सुविधा देने हेतु मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की गई है। योजना का मुख्य उदेश्य युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाकर उन्हे  शासन की ओर से स्टायफण्ड उपलब्ध कराना तथा उन्हें भविष्य के लिए प्रशिक्षण दिलाकर बेहतर कमाई हेतु तैयार करना है। योजना हेतु आवेदक की आयु कम से कम 18 तथा अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो एवं आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण, उच्च रहेगी।

योजना के अंतर्गत भाग लेने हेतु प्रतिष्ठानों, उद्योगों के संबंध में अवगत कराया कि उनके पास पेन एवं जीएसटी पंजीयन उपलब्ध होना चाहिए। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल का 15 प्रतिशत युवाओं को प्रशिक्षण दे सकते हैं। योजना अंतर्गत स्टायफण्ड की राशि 8000 से 10000 के बीच होगी। (कोर्स के हिसाब से) जिसमें 25 प्रतिशत राशि प्रतिष्ठान द्वारा तथा 75 प्रतिशत राशि शासन द्वारा खाते में डाली जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

जीएमडीआईसी ने बताया कि प्रशिक्षण प्रदाताओं का मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड में पंजीयन 7 जून 2023 से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक उद्योगपति, प्रतिष्ठान मालिक, व्यापारीगण अपना पंजीयन http://ssdm.mp.gov.in पर कर सकते हैं, जो कि 7 जून 2023 से प्रारंभ हो चुका है। प्रतिष्ठान को किसी प्रकार की कठिनाई, समस्या आने पर वे महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एन0के0 वास्कले के मोबाईल नंबर 9826210115 अथवा प्राचार्य आईटीआई बार0एस0 वरकड़े से मोबाईल नंबर 9407494351 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

’आयुष्मान ग्रामसभा’ का आयोजन आज

मण्डला 18 जून 2023

                मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून 2023 को ’’आयुष्मान ग्रामसभा’’ विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान ग्रामसभा में ग्राम पंचायत स्तर पर सभी आयुष्मान हितग्राहियों के नाम ग्रामवार ग्रामसभा में पढ़े जाएंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभार्थियों को आयुष्मानवार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 18 जून 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 19 जून 2023 को शाम 4:30 बजे जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 19 जून को शाम 4:30 बजे जबलपुर से निवास पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे निवास से शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे तथा व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री रात 9 बजे शहपुरा से जेवरा मंडला के लिए रवाना होंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 20 जून को सुबह 9 बजे जेवरा से घुघरी के लिए रवाना होंगे तथा 10:30 बजे घुघरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे घुघरी से अमरपुर जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे तथा अमरपुर पहुंचकर हितग्राहियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते अमरपुर से 3:30 बजे समनापुर के लिए रवाना होंगे एवं समनापुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे समनापुर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे एवं जबलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 21 जून को प्रातः 6 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर गैरिसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे जबलपुर से मनेरी जिला मंडला के लिए रवाना होंगे एवं मनेरी में हितग्राही सम्मेलन तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 6 बजे मनेरी से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 22 जून 2023 को प्रातः 10:35 बजे जेवरा से बकौरी के लिए रवाना होंगे एवं बकौरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे बबलिया से जेवरा रवाना होकर जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते 23 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से घंसौर जिला सिवनी के लिए रवाना होंगे एवं घंसौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे आदेगांव से जेवरा के लिए रवाना होकर जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 24 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे एवं गोटेगांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे गोटेगांव से लखनादौन जिला सिवनी के लिए रवाना होंगे एवं लखनादौन पहुंचकर हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे लखनादौन से केवलारी के लिए रवाना होंगे। केवलारी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Related posts

6 अक्टूबर को अधिकार अभिलेख कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

7 जून को लगाए गए 1274 कोविड टीके

Reva India News

अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजनाओं में प्रगति लाएं – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment