Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समिति की बैठक संपन्न  

मंडला 25 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में नशामुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय परामर्श केन्द्र को और अधिक सक्रिय और सक्षम बनाएं। हायरसेकेंडरी स्कूल, आईटीआई तथा महाविद्यालयों में इससे संबंधित सेमीनार का आयोजन कराएं। इस कार्य में गैर सरकार संगठनों और सामुदायिक संस्थाओं का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में माह में एक बार नशामुक्ति से संबंधित शपथ भी दिलाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल ने अभी तक की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, राई, सरसों की खरीदी 31 मई तक

Reva India News

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजित*

Reva India News

मध्यप्रदेश में कानून का राज है, गलती करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Reva India News

Leave a Comment