Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आदि उत्सव का कार्यक्रम रामनगर में होगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव 2025 की तैयारियों पर चर्चा की  

मंडला 27 अप्रैल 2025

मंडला जिले के रामनगर में 4 से 5 मई तक आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आधारित आदि उत्सव 2025 का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को आदि उत्सव 2025 का आयोजन भव्य व गरिमापूर्वक मनाने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवारानू राजपूत सहित आदिवासी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि 4 एवं 5 मई को आयोजित होने वाले आदि उत्सव कार्यक्रम में लोकनृत्य, आदिवासी गीत संगीत एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। आदि उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। विषय विशेषज्ञों के द्वारा आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास व सामाजिक परिवेश के संबंध में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने आदि उत्सव 2025 में जिले के समस्त नागरिकों को शामिल होने की अपील की।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम में मंडला जिले सहित समस्त जिलों के नागरिकों और भूमकाओं को आमंत्रित किया गया। आदि उत्सव 2025 में ध्वजारोहण भी किया जायेगा। इस अवसर पर राज परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। आदि उत्सव कार्यक्रम में अन्य राज्यों के महान विभूतियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

 

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के कार्यक्रम सम्पन्न कराए जायेंगे। मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के लिए वर-वधु का चयन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांग शिविर का भी आयोजन किया जायेगा, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके। आदि उत्सव कार्यक्रम में पहुँचे नागरिकों के लिए भोजन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में मंच संचालन, संगोष्ठी का आयोजन, विवाह कार्यक्रम तथा साज-सज्जा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।

आयोजित बैठक में सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों के द्वारा आदि उत्सव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रस्ताव रखे। प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर पारित करने के संबंध में सहमति दी गई।

 

Related posts

सतकोसिया से बाघिन को कान्हा टायगर रिजर्व लाया गया 

Reva India News

पीएम जनमन योजना के मेगा ईवेंट के तहत जागरूकता रथ रवाना

Reva India News

संतुलित औद्योगिक विकास पर केन्द्रित होगी नर्मदापुरम् में आरआईसी  

Reva India News

Leave a Comment