Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन शिकायतों को गंभीरता से लें – श्रेयांश कूमट समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला 28 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त जनशिकायतों को सभी विभाग प्रमुख गंभीरता से लें एवं उनका सकारात्मक निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि टीएल के प्रकरण बड़ी संख्या में लम्बित हैं, इन्हें समय पर क्लीयर कराएं। इसके साथ-साथ सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का प्रतिदिन फॉलोअप करें।

वर्तमान में जिले की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है इसलिए सभी विभाग प्रमुख शिकायतों के निराकरण की गति को तेज करें। समाधान ऑनलाईन की राज्य स्तर से समीक्षा की जानी है, समाधान के एट्रीब्यूट्स के अनुरूप प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। सीएम डैशबोर्ड के विषय में समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि लाईव डेटा के अनुसार जिला 25वे नंबर पर आ गया है, यह बिल्कुल भी स्वीकार योग्य नहीं है, जिन विभागों के स्कोर कम हैं वे अपना स्कोर बढ़ाएं। न्यायालय के अवमानना के प्रकरणों के विषय में उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों में नियमानुसार कम्पलायंस कराएं, इनके प्रतिवेदन की एक कॉपी जिला शाखा में जमा करें।

इसी तरह डब्ल्यूपी के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समुचित जवाब कोर्ट में प्रस्तुत करें। रबी फसल उपार्जन के विषय में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि खरीदी गई फसल का परिवहन समय पर कराएं, किसी भी स्थिति में परिवहन का डाटा 90 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। खाद्यान्न पर्ची ई-केवाईसी के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि अभी भी बड़ी तादाद में खाद्यान्न ई-केवाईसी होना शेष है, डीएसओ इसका फॉलोअप लेते हुए समय-सीमा में ई-केवाईसी पूर्ण कराएं। जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि पूर्व से प्रगतिरत कार्यों की पूर्णता पर विशेष ध्यान देकर उन्हें समय पर पूर्ण कराएं। नवीन खेत-तालाब, डकवेल रिचार्ज, अमृत सरोवर के काम प्रारंभ करें।

उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत सरोवर के लिए अभी बहुत कार्य शेष हैं इसलिए गति बढ़ाते हुए समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करें। बैठक में आयुष्मान, धरती आबा, नरवाई प्रबंधन, समग्र ई-केवाईसी, पेयजल, जल-जीवन मिशन, ई ऑफिस आदि विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दीपावली पर मंडला जिले के कुम्हारों को हाट बाजारों में मिलेगी टेक्स में छूट कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुम्हारों का हालचाल जाना और उनके बच्चों के साथ खुशियाँ मनाई

Reva India News

महिलाएं एकजुट होकर राष्ट्र के हित में कार्य करें – सपंतिया उइके टाऊनहॉल में संपन्न हुआ नारी वंदन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

मण्डला 26 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

Leave a Comment