Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह रोकने चलाया जा रहा जागरुकता अभियान जिला तथा ब्लॉक स्तर पर बनाये गए कंट्रोल रूम

मंडला 28 अप्रैल 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेक्टर स्तरीय, आंगनवाड़ियों पर एवं घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह रोकने हेतु जागरुक किया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियां एवं अभियान चलाये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा जागरुता अभियान के चलते लोगों को बाल विवाह न करने हेतु समझाईश दी गई। बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही सामूहिक विवाह स्थल में वर-वधु के उम्र संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण अधिकारी/कर्मचारी के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र, स्कूल की अंकसूची, आंगनवाड़ी केन्द्र का रिकॉर्ड जांच कर विवाह को रोका जा रहा है।

इसके अलावा जन सामान्य को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही जनसामान्य से सूचना प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम कार्यालय वन स्टॉप सेंटर जिला मण्डला दूरभाष 07642-252699, प्रभारी अधिकारी मधुलिका उपाध्याय प्रभारी प्रशासक मो.न. 9131670364 है। साथ ही कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मण्डला अनूप कुमार नामदेव, परियोजना अधिकारी मो.नं. 9977094310. कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर रेखा सैयाम, परियोजना अधिकारी मो.नं. 8103890508, कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई ओमकार सिंह मसराम, परियोजना अधिकारी मा.न. 8939888724. कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना विछिप्या

श्री विनोद वाहते, परियोजना अधिकारी मो.न. 7999913778, कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना घुघरी श्री श्याम सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी मो.न. 6260610481 कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगांव अनूप कुमार नामदेव, प्रभारी परियोजना अधिकारी मो.नं. 9977094310 कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना निवास दीपशिखा विश्वकर्मा, परियोजना अधिकारी मो.नं. 7771895281 कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना बीजाडांडी मनीषा तिवारी, परियोजना अधिकारी मो. 7415222031 तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज संजीव मोहर परियोजना अधिकारी मो.नं. 9424788160 पर संपर्क करने हेतु जनसामान्य से अपील की गई कि बाल विवाह का अंदेशा होने पर उक्त दिये गये नंबरों पर सूचित किया जाए।

Related posts

मोचा में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर अपराधों पर कार्यशाला

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया  

Reva India News

Leave a Comment