Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आगमन प्रस्तावित

मंडला 2 मई 2025

मंडला जिले के रामनगर में 4 एवं 5 मई 2025 को आदि उत्सव 2025 का कार्यक्रम संपन्न होगा। आदि उत्सव कार्यक्रम में 4 मई 2025 को मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। केन्द्रीय मंत्री जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार श्री जुएल ओराम विशिष्ट अतिथि तथा मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री कुंवर विजय शाह, अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग श्री अंतरसिंह आर्य, मंत्री जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्रालय राजस्थान शासन श्री बाबूलाल खराड़ी, मंत्री सामाजिक कल्याण मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार श्री अशोक उइके, राज्यमंत्री समाज कल्याण अनु.जा. एवं जन. कल्याण मंत्रालय उ.प्र. सरकार श्री संजीव गोंड़, मंत्री आदिवासी मंत्रालय गुजरात सरकार डॉ. कुबेर डिंडोर एवं मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी म.प्र. शासन श्रीमती संपतिया उइके सम्माननीय अतिथि होंगे। आदि उत्सव कार्यक्रम में 5 मई को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री जन.जा. कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गादास उइके एवं राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर, मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी म.प्र. शासन श्रीमती संपतिया उइके होंगे।

Related posts

16 नगाड़ों की गूंज से गूंजेगा मण्डला सांस्कृति नृत्य ’’कुदुम्ब’’ से होगा खिलाड़ियों का स्वागत 28 अप्रैल से शुरू होगी स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप

Reva India News

वन परिक्षेत्र सूपखार में गश्ती के दौरान मिला नर बाघ का शव निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही की गई

Reva India News

बरबसपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment