Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की बैठक आज

मंडला, 13 मई 2025

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग ने बताया कि संभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान वर्ष 2024 में मण्डला जिले के 716 चयनित ग्रामों के साथ अतिरिक्त और ऐसे ग्राम जो योजना की जनसंख्या के मापदंडों को पूरा करते हैं, उन ग्रामों का सर्वे कार्य पूर्ण कराया जाकर उनकी सूची तैयार कर की जाये, ताकि चयनित ग्रामों के साथ-साथ इन ग्रामों की कार्य योजना भी तैयार कर, पात्र अनुसूचित जनजातीय हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजना एवं सामुदायिक योजनाओं (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष) का लाभ पीएम जनमन योजना की तरह धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का लाभ मिल सके।

इस योजना अंतर्गत पात्र अनुसूचित जनजातीय हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजना एवं सामुदायिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उददेश्य से सेचुरेशन की स्थिति को शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना सुनिश्रित करेंगे। जिसकी समीक्षा कमिश्नर जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा की जावेगी। इस सम्बंध में जिला स्तर पर बैठक बुधवार 14 मई 2025 को सायं 4 बजे जिला योजना भवन में आयोजित की जा रही है। अतः उक्त बैठक में अपनी सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित होवें।

Related posts

ग्राम ग्वारा में जवानों के मनोरंजन के लिए कक्ष का उदघाटन

Reva India News

30वें राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार की तैयारियों की वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही  

Reva India News

Leave a Comment