Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के कार्यों की हुई समीक्षा समस्त नवांकुर परामर्शदाता तत्परता से करें कार्य – जिला समन्वयक

मंडला, 13 मई 2025

नारायणगंज में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चैधरी ने समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त नवांकुर परामर्शदाता तत्परता से कार्य करें। साथ ही समय-समय पर दिये गये निर्देश अनुसार समय सीमा में कार्य संपादित करें। बैठक में नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति तथा परामर्शदाताओं की बिंदुबार समीक्षा की गई। विकासखंड समन्वयक श्री अनिल मेहरा के द्वारा विकासखंड स्तर पर समस्त कार्यों सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के सामाजिक प्रयोगशाला ग्राम के प्रयासों को भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में जिला समन्वयक के द्वारा विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त परामर्शदाता, नवांकुर संस्था प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीएम ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 फरवरी 2026

Reva India News

सेंट्रल नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन एवं राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी ने की समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा गोलमेज कक्ष में बैठक का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment