Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 14 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कहा कि सीएम हेल्पलाईन में जिले की रैंकिंग जारी होने में मात्र 6 दिवस का समय शेष है। सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें, जिससे वेटेज स्कोर बढ़े और जिले की रैंकिंग को बेहतर किया जा सके। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि लम्बित शिकायतों के संख्या के अनुपात में दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करते हुए फाॅलोअप करें। वर्तमान में 1253 शिकायतें लम्बित हैं। आगामी 5 दिवस में इन शिकायतों की संख्या निराकरण कराते हुए कम कराएं। जिन विभागों में 20 से कम शिकायतें बची हैं वह 2 दिवस में सभी शिकायतों को निराकृत कराएं। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व में बड़ी संख्या में शिकायतें लम्बित हैं। सभी एसडीएम दैनिक आधार पर समीक्षा करते हुए शिकायतों का निराकरण कराएं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि समाधान आॅनलाईन के एट्रीब्यूट्स को ध्यान से पढ़ें एवं इससे संबंधित शिकायतें बंद कराएं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीमांकन की शिकायतें बड़ी संख्या में लंबित हैं यह समाधान का बिन्दु भी होता है इसलिए सीमांकन की शिकायतों पर ध्यान देते हुए इन्हें समय पर बंद कराएं। श्रम विभाग की शिकायतों का निकायवार क्लासीफाई करते हुए निकायवार फाॅलोअप करें। उपार्जन के संबंध में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गेहूँ खरीदी का कार्य पूर्ण होकर एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है इसके बाद भी अभी तक परिवहन पूरा नहीं किया गया है, आगामी 4 दिवस में परिवहन का कार्य शतप्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि खराब मौसम के कारण उपार्जन केन्द्रों में गीले हुए अनाज की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। परिवहन किए हुए अनाज की गोदामों से स्वीकृति कराते हुए भुगतान का प्रतिशत बढ़ाएं। कृषकों का भुगतान किसी भी कारण से लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि परिवहनकर्ता समय पर परिवहन नहीं कराता तो नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि उच्च न्यायालय के अवमानना के प्रत्येक प्रकरण में कम्पलाईंस कराएं। यदि कम्पलाईंस शासन स्तर से कराया जाना है तो अर्धशासकीय पत्र लिखवाएं। इसी प्रकार रिट पिटिशन के प्रकरणों में भी समुचित जवाब लगाएं। संबंधित जवाब की एक प्रति जिला शाखा में भी प्रस्तुत करें। बैठक में समग्र ई-केवाईसी, खाद्यान्न ई-केवाईसी, सीएम डैशबोर्ड, प्रभारी मंत्री को भेजी जाने वाली जानकारी, धरती आबा, जनमन, वनाधिकार, सिकिल सेल, जल गंगा संवर्धन आदि विषयों पर समीक्षा करते हुए विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।

Related posts

त्यौहारों के समय खाद्य सुरक्षा हेतु सतत निगरानी करें – श्रेयांश कूमट जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में निर्देश  

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ होगा युवा शक्ति मिशन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

कलेक्टर ने किया नगरपालिका उपचुनाव मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment