Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को सम्मानित कर किया गया पीपीओ वितरण

मंडला, 15 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माह अप्रैल में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा आज जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए गए हैं। उनमें बीईओ. नैनपुर कार्यालय से श्री बिरवा लाल मर्सकोले एवं श्री गुलाब सिंह झारिया, बी.ई.ओ. घुघरी कार्यालय से श्री सुरेन्द्र कुमार बन्सोड, श्री महासिंह धुर्वे और श्री रेवा राम ठाकुर, जल संसाधन कार्यालय मण्डला से श्री यतेन्द्र कुमार चंद्रोल, बी.ई.ओ. कार्यालय बीजाडाण्डी श्री रमण कुमार कर्ण और श्री हरि सिंह बरकड़े, तहसीलदार कार्यालय नैनपुर श्री मंत्री लाल उलारी, तहसीलदार कार्यालय मण्डला श्री दुखीराम उईके, मु.चि. एवं स्वा. अधिकारी मण्डला श्रीमति माया रैकवार, बी.ई.ओ. बिछिया श्री नन्हे लाल झारिया, बी.ई.ओ. मवई श्री राजेन्द्र कुमार राय शामिल हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना  

Reva India News

आशा सहयोग चयन पर दावा आपत्ति 5 फरवरी तक

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment