Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025

मंडला, 28 मई 2025

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिये आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर प्रारंभ हो चुकी है। यह पुरस्कार प्रति वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा (31 जुलाई, 2025 तक) जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, पुरस्कार के लिये पात्र है। नामांकन/आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से प्राप्त किए जायेंगे। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों, दोनों पर विचार किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है।

Related posts

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 8 मार्च को 2 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

हाईस्कूल बिंझिया में मनाया गया पृथ्वी दिवस

Reva India News

आज आयोजित होगा जिला स्तरीय स्वरोजगार व रोजगार दिवस टाऊनहॉल में आयोजित होगा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment