Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन का लक्ष्य – श्रीमती देसाई घुघरा में आयोजित ग्रामसभा में पहुँचा केन्द्रीय दल

मंडला, 29 मई 2025

मंडला विकासखंड के ग्राम घुघरा में आयोजित ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के केन्द्रीय दल ने सहभागिता की। संयुक्त सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार तथा जल जीवन मिशन की सेंट्रल नोडल श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई ने ग्रामसभा में उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन का लक्ष्य है। हमनें अपनी समूह जल प्रदाय योजना के कार्य को देखा है, हमें प्रसन्नता है कि आपके ग्राम में भी एक साल के भीतर स्वच्छ पेयजल हर घर में नल के जरिए पहुंचने लगेगा। उन्होंने कहा कि जल निगम इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है लेकिन आपको भी इस कार्य में सहभागी बनना है। ग्रामसभा में उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए श्रीमती देसाई ने कहा कि जल ही जीवन है इस अवधारणा को लेकर आपको जल का सदुपयोग करना है। आप ही जल का संरक्षण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं क्योंकि जल की समस्या का सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर ही पड़ता है।

इससे पहले ग्रामसभा में पहुंचने पर केन्द्रीय दल का महिलाओं ने पुष्प से स्वागत किया तथा जल समिति की दीदियों ने ग्राम के रंगोली से बनाए गए मानचित्र के माध्यम से पाईपलाईन विस्तार तथा अन्य संसाधनों की जानकारी दी। ग्रामसभा में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि ग्राम में भू-जल स्तर बहुत नीचे चला जाता है इसलिए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवीन खेत तालाब, डकवेल रिचार्ज पिट आदि स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं जिससे भू-जल स्तर बढ़े और पानी की समस्या को कम किया जा सके। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी श्री सुरेश चंद्रन, जल निगम पीआईयू मंडला की अधिकारी श्रीमती सुशीला मरावी, नायब तहसीलदार बम्हनी श्री हीरालाल तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत मंडला श्रीमती पार्वती शुक्ला, बीपीओ श्री राजाराम मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को, आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ

Reva India News

एडीएम ने किया कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण

Reva India News

हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर मोतीनाला, लिंगामाल तथा बेरपानी को मिला राष्ट्रीय स्तर गुणवत्ता मानक एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

Reva India News

Leave a Comment