Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

मंडला, 31 मई 2025

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस 31 मई को जिला मुख्यालय में जिला योजना भवन से नशामुक्त अभियान अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा की उपस्थिति में किया गया। जिला योजना भवन से प्रारंभ हुई यह रैली नगर के मुख्य मार्गों तथा चैराहों से होते हुए रेडक्राॅस चैक के पास समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम की स्वयंसेविकाएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, लोक कलाकार तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ऑटो यूरियन संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए ड्यूटी निर्धारित कलेक्टर ने जारी किए आदेश जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07642-251179

Reva India News

छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment