Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑटो यूरियन संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

मण्डला। जिला ऑटो संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला ऑटो यूनियन अध्यक्ष अभिषेक अग्रीहोत्री ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आरटीओ कार्यालय द्वारा घूसखोरी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है बाबू और आरटीओ  अधिकारी सहित बिना घूस लिये कागजात नही बनाये जाते हैं और यदि कोई नियम के तहत फीस भरकर बिना घूस दिये कागजात बनवाये जाता है तो उसे 10 चक्कर लगवाये जाते है अभी जो आरटीओ द्वारा कार्यवाही की जा रही है उसमें परमिट या तो बनाया नही जा रहा है और या फिर लेट दिया जा रहा है परमिट की पावती भी मान्य नही की जाती है सोची समझी साजिश के तहत आरटीओ द्वारा कागजात देर से दिये जा रहे है ताकि ये गाडिय़ो को पकडक़र अनुचित कार्यवाही की जा सके। मण्डला आरटीओ के द्वारा किये जा रहे अत्याचार और भ्रष्टाचार से हम गरीब ऑटो चालकों को निजात दिलाये। प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही का हम सभी ऑटो चालक समर्थन करते है पर जिस तरह आरटीओ विभाग घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है उनके इन कारनामों से हमे निजात दिलाने मांग की है। वहीं यूरियन संघ ने 181 डायल में भी शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान पवन रजक, मनीष पटैल, सोनू पाठक, कोमल बैरागी, संतोष झारिया, गोपी चंद्रौल, सचिन चंद्रौल सहित आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

गर्भवती महिला, पुरूष सदस्य व पिता संवेदीकरण अभियान का आयोजन

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ऑडीटोरियम सेमरखापा में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment