Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने महर्षि सांदीपनी स्कूल भवन टिकरिया का किया निरीक्षण

मंडला, 31 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शनिवार को जनपद पंचायत नारायणगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन महर्षि सांदीपनी स्कूल टिकरिया में चल रहे निर्माण कार्यों अवलोकन किया। सीईओ जिला पंचायत ने स्कूल भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल, कक्षाएं, मध्याह्न भोजन कक्ष और डाईनिंग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने निर्माण की प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शेष बचे हुए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज गौरीशंकर डहेरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भवन अनुज्ञा के लिए करें आवेदन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 24 फरवरी 2024

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से कैसे अपना बचाव करें

Reva India News

Leave a Comment