Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 16 तक  

4 जून 2025, मंडला

प्राचार्य आईटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त शासकीय आईटीआई में संचालित NCVT/SCVT के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार हेतु तिथि दिनांक 16 जून 2025 कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस वर्ष महिलाओं के लिए समस्त व्यवसायों में 35 प्रतिषत स्थान आरक्षित हैं। आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हैं।

इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के डीएसडी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार आदि कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा निकट की शासकीय आई0टी0आई0 में स्थापित हेल्प डेस्क से स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक ऑनलाईन सहायता केन्द्र/शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क अथवा स्वयं अपने स्तर पर कंप्यूटर अथवा मोबाईल से प्रवेश /पंजियन फार्म भर सकते हैं।

Related posts

नवीन घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 543 चिरईडोंगरी एवं नैनपुर बायपास के लिए लोक परामर्श कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

*हीरापुर में पनिका समाज जागरूकता बैठक 9 को*

Reva India News

महिला थाना में संकल्प सौ दिवसीय अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment