Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत एक राष्ट्र, एक संकल्प प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति कार्यक्रम सम्पन्न

4 जून 2025, मंडला

भारत सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अंतर्गत  एक राष्ट्र, एक संकल्प प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति विषय पर 5 जून 2025 तक देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने हेतु जनसहभागिता को प्रेरित करना है, जो मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) से समन्वित है। इस क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी के निर्देशन में मधुलिका उपाध्याय द्वारा परियोजना अधिकारी बिछिया के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केन्द्र मोचा और पंचायत मोचा के प्रांगण में आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कैसे रोका जाए और इसके विकल्पों पर विचार किया गया।

समुदाय स्तर पर महिलाओं व परिवारों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं वैकल्पिक इको-फ्रेंडली वस्तुओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों एवं अभिभावकों के साथ अपशिष्ट प्लास्टिक से शिल्प कार्य किया जा सकता है इस पर चर्चा की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं समुदाय के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया।’सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग विषय पर सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related posts

विधानसभा 105-बिछिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 28 अक्टूबर 2024

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया वृद्धजन हमारे अनमोल धरोहर हैं, हमें इनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए

Reva India News

Leave a Comment