Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें-संभागायुक्‍त संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने की योजना भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा

जबलपुर, 13 जून, 2025
संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में सभी विभागों को गहन समीक्षा करने को कहा तथा जिन क्षेत्र में सीएम हेल्पलाईन के अधिक प्रकरण दर्ज हो रहे हैं उन क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के संबंध में विभागों से विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में संतुष्टि पूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। संभागायुक्‍त श्री  सिंह शुक्रवार को जिला योजना भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं।
संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने  खरीफ फसलों के लिए किसानों को मानक एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद एवं बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों के लिए खाद एवं बीज का विक्रय करने वाले दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। अमानक खाद एवं बीज का विक्रय न हो सके। अमानक खाद एवं बीज के प्रकरणों में संगत नियमों एवं शासन निर्देशों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
संभागायुक्‍त श्री सिंह ने विभागों के द्वारा ई-फाईलिंग कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को ई-फाईलिंग अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-केवाईसी, ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन की भी विस्तृत समीक्षा की।
संभागायुक्‍त श्री सिंह ने आयोजित बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्‍होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नवीन खेत तालाब निर्माण, डगवेल रिचार्ज, अमृत सरोवर के कार्य, जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं जल चौपाल के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले में चल रहे बीजांकुर अभियान के बारे में जानकारी दी। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने आयोजित बैठक में इसके बाद जिले में स्वामित्व योजना की प्रगति, ईकेवाईसी की प्रगति, तथा आरसीएमएस के कार्यों की समीक्षा की।
राजस्व विभाग के अधिकारियों को नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा के लंबित प्रकरणों का मिशन मोड में निराकरण के निर्देश दिए।
उल्लखेनीय है कि संभाग आयुक्त द्वारा राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

Related posts

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment