Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रचार रथ के माध्यम से शुद्ध पेयजल के उपयोग एवं क्लोरिनेशन की दी जानकारी  

21 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड मंडला के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण इलाकों में जागरुकता पहुंचाने हेतु प्रचार रथ गांव-गांव में जा रहा है। रथ द्वारा वर्षा काल में पानी को साफ करने के तरीके, पानी जांच प्रक्रिया से समुदाय को जागरूक करने के साथ साथ पीएचई विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में समुदाय को जानकारी प्रदान की जा रही हैं। शनिवार को प्रचार रथ के माध्यम से विकासखण्ड निवास, मंडला, मोहगांव, नारायणगंज, बीजाडांडी, नैनपुर, बिछिया, मवई, घुघरी में ग्रामों में समुदाय को जागरूक किया गया।

 

ग्रामों में किया गया पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

 

विकासखंड मोहगांव के ग्राम बड़झर, उमरडीह, झुरगी पोड़ी, गिठार, मालपहरी, मुंगवानी, पंछी पानी, भानपुर, अमझर में एवं विकासखंड नैनपुर के ग्राम सिंगारपुर, सर्री, कजरवाड़ा, विकासखंड नारायणगंज के मानेगांव, जुझारी, सिवनी माल, देवडोंगरी, फड़की माल, बीजेगांव में, विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम उदयपुर, बकाई, बेरपानी, समनापुर, ओरिया, मझगांव में, विकासखंड बिछिया के ग्राम बिशनपुरा, गोपांगी, रामनगर, खिरहनी, मोहगांव, खर्राझर, लुटिया में क्लोरिनेशन का कार्य किया गया।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 16 अगस्त को

Reva India News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण चिकित्सकों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Reva India News

अपर कलेक्टर ने किया खाद गोदाम का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment