Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मास्टर टेनर्स गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचक नामावली से जुड़ी जानकारी को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

21 जून 2025, मंडला

भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में शनिवार को राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर टेनर्स को निर्वाचक नामावली सहित आयोग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण को गंभीरता और जिम्मेदारी लें। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रदेश के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सुचिता के लिए मतदाता सूची एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बीएलओ भारत निर्वाचन आयोग का सबसे निचले स्तर पर एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को विधिक प्रावधान एवं निर्वाचक नामावली प्रक्रिया, रोल प्ले, केस स्टडीज, बीएलओ ऐप एवं फॉर्म भरने के अभ्यास का आंकलन तथा शंकाओं का समाधान किया गया।

 

प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर्स का किया गया मूल्यांकन

 

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मास्टर ट्रेनर्स का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए आईआईआईडीईएम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 10 जिलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निवार्चन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश यादव, राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रवास जैन, श्री वाईपी सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

चुटका परमाणु परियोजना कलेक्टर और एसपी ने नारायणगंज व चुटका के ग्रामीणों के साथ किया संवाद

Reva India News

भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

पवित्र नगरी में प्रतिबंध के बाद भी बिक रही अवैध शराब के विरोध पर उप नगरी क्षेत्र महाराजपुर के युवाओं ने कलेक्टर एवं महाराजपुर थाना में सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment