Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर टाउनहॉल में जागरूकता कार्यक्रम

26 जून 2025, मंडला

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नगरपालिका टाउनहॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किस प्रकार नशा एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है और परिवार तथा समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नगर पालिका अध्यक्ष ने युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग पीयुष पांडे सहित नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

छोटी शुरुआत से ही बड़ा बदलाव सहकारिता से ही संभव है ग्रामीण समृद्धि – मंत्री श्रीमती उइके पदमी में सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री

Reva India News

शासकीय कला महाविद्यालय में रैली का आयोजन

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया नल जल के कार्य का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment