Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव परियोजना तहसील घुघरी में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन हुआ

26 जून 2025, मंडला

मोहगांव परियोजना तहसील घुघरी में मिशन शक्ति के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर के नेतृत्व में विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वन स्टॉप सेंटर मण्डला की विधिक केस वर्कर श्रीमती प्रभा पाण्डे द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के रोकथाम के लिए चर्चा भी की गई। केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा ने आवश्यक हेल्पलाईन नं. 181, 1098, एवं 1930, शी बॉक्स एवं हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायताओं एवं उनके सारथी अभियान के संबंध में तथा विधिक सेवा प्राधीकरण कार्यालय के टेलीफोन नं. 07642-299078 एवं टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गई।

Related posts

पीएमएसबीवाई डेथ क्लेम प्रक्रिया को लेकर बढ़ी जागरूकता, करोड़ों लोग योजना से जुड़े

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान – जिलहरी घाट में की गई साफ-सफाई मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

Reva India News

शाहा नाला में श्रमदान से हुआ बोरी बंधान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment