Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

110 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त, 2300 किलो महुआ लहान को किया नष्ट

मंडला, 28 जून 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन  में जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में वृत मण्डला में ग्राम मुर्गाटोला में नहर के किनारे मदिरा निर्माण करने वाले अड्डो पर दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें मदिरा का निर्माण करने वाले विभिन्न अड्डो से कच्ची मदिरा 65 लीटर एवं विभिन्न अड्डो से कुल 140 डिब्बो में भरा लाहन पाया। इसी प्रकार वृत नैनपुर में ग्राम जामगांव के निकट भीमकुण्ड में दबिश की कार्यवाही की गई जिसमे तालाब के किनारे स्थित कुआं के नजदिक एवं नाले के किनारे 90 डिब्बा महुआ लहान एवं 45 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। इस तरह कुल 110 लीटर कच्ची शराब जप्त किया एवं कुल 2300 किलो महुआ लहान को नष्ट किया। जप्त मदिरा की एवं लहान की कुल अनुमानित कीमत 2,46,500 /-रुपये है।आबकारी बल को देख आरोपी भाग खड़े हुए। अज्ञात आरोपियो  के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरिक्षक सर्वेश नागवंशी, शैली सैयाम, दुर्जन कुलेश, हरे सिंह उइके, आरक्षक विजय कमलेश, नेतराम ककोटिया, महेश पटेल, शंकुतला सैयाम, सत्यपाल मरावी, प्रिया नायडू, बिहारी साहू उपस्थित  रहे।

Related posts

8 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा ’’स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा’’ कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 अप्रैल 2023

Reva India News

ब्राइट फ्यूचर स्कूल में खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment