Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

मंडला 5 जुलाई 2025

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी प्रदाय, डी.पी.एफ. वार्षिक लेखा पर्ची चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदाय किया जाना, पात्रता अनुसार स्वीकृत समयमान वेतनमान संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से अनुमोदन, निमयानुसार एरियर्स का भुगतान किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि जिला स्तर पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पात्रता अनुसार समयमान वेतनमान का लाभ प्रदाय किया गया है एवं वर्तमान में चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही प्रचलन में है। वर्तमान में किसी कर्मचारी का पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति लंबित नहीं है। इस दौरान बैठक में जिला कार्यालय प्रमुख श्रीमती शालिनी तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला कर्मचारी, एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related posts

सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क का उपयोग अवश्य करायें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने कलेक्टर को किया निर्देशित

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

Reva India News

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 12 फरवरी

Reva India News

Leave a Comment