Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवीन सत्र में साइकिल वितरण योजना का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण

मंडला 10 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सांदीपनी विद्यालय भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से नवीन सत्र में साईकिल वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों को संबोधित किया। उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस आयोजन में नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और बताया कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई गई है। विद्यार्थी अधिक परिश्रम करें, शासन की योजनाएं उन्हें सपनों की उड़ान में कामयाब बनाने के लिए तैयार है। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के विद्यालयों से की गई अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देना अपना लक्ष्य बताया। आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुरु पूर्णिमा एवं साइकिल वितरण योजना के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। आभार प्रदर्शन कन्हैया बरमैया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सुजाता शर्मा कीर्ति शुक्ला, शालिनी साहू, ईतैस मिश्रा का योगदान रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 नवम्बर 2023

Reva India News

कान्हा टाइगर रिज़र्व से बाघ को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व (नौरादेही) के लिए रवाना किया गया

Reva India News

जिला स्तरीय युवा मण्डल अवार्ड के लिये आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment