Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हस्त शिल्प सेवा केंद्र द्वारा कार्यशाला आयोजित

मंडला 12 जुलाई 2025

कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), हस्तशिल्प सेवा केंद्र भोपाल द्वारा शनिवार को मण्डला, मध्यप्रदेश में एक दिवसीय सेमिनार/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य हस्तशिल्पियों को विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) की विभिन्न योजनाओं, जीएसटी, भौगोलिक संकेतक तथा डिजिटल मार्केटिंग आदि विषयों के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन एवं शुरुआत गणेश जी का पूजन श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं श्री नरसिंह सैनी सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान दिन भर चले सत्रों में विषय विशेषज्ञ श्री अनिल कुमार गुप्ता, चार्टड अकाउंटेंट जबलपुर, श्री उमा गणेश लोधी जीआई और कौशल उन्नयन विशेषज्ञ, श्री नरेंद्र कुमार पंकज डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ एवं श्रीमती देविका धाबड़े मान्यता प्राप्त डिजाइनर द्वारा हस्तशिल्पियों को विषयवार सत्रों के माध्यम से उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

बीजाडांडी की घटना के संबंध में प्रकाशित खबर का खंडन क्रिटिकल गर्भावस्था एवं सिकलसेल से पीड़ित थी महिला

Reva India News

होटल/प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच पाया गया 4 नग घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग

Reva India News

’हर घर तिरंगा’ अभियान: मेढ़ाताल एवं निवास में देशभक्ति का उत्साह

Reva India News

Leave a Comment