Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों से मिले कलेक्टर बच्चों से किया आत्मीय संवाद

मंडला 16 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बड़ी खैरी स्थित जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल का विजिट किया। वहाँ पर अध्ययन कर रहे विशेष विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्होंने आत्मीय चर्चा की। बच्चों से उनकी शिक्षा तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्कूल प्रबंधन को आवश्यक सुझाव दिये। साथ ही उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया कि दिव्यांग विशेष विद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित किये। बैग पाकर विद्यार्थी बहुत अधिक प्रसन्न हुए। स्कूल भ्रमण के दौरान ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण में आम का एक पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव समाजसेवी श्री संजय तिवारी सामाजिक न्याय विभाग से श्री रोहित बड़कुल और श्री पीयूष पांडे, रोटरी क्लब के सदस्यगण सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायत उप निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

*दिल्ली में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी की राशि जैन एवं अनिष्का जायसवाल।*

Reva India News

Leave a Comment