Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य मार्गों से निराश्रित मवेशियों को पकड़कर कांजीहाऊस में बंद किया गया गंदगी करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 1650 रूपये का चालान काटा गया

मंडला 21 जुलाई 2025

कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा हाकागैंग का गठन करके रात्रि में नगर के मुख्य मार्गों से निराश्रित मवेशियों को पकड़कर कांजीहाऊस में बंद किया गया। निर्देश के परिपालन में नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा निरंतर रात्रि में अभियान चलाकर 45 नग निराश्रित पशुओं को पकड़कर कांजीहाऊस में बंद किया जा रहा है।

इसके साथ ही नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा सोमवार को नगर के सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग करने पर 1650 रूपये का चालान काटा गया है। उक्त अभियान श्री एस.सी. चौधरी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, श्री सुनील लाहोरिया, श्री रवि कुमार टकोरिया, श्री घनश्याम घेसरे के द्वारा चलाया गया है।

श्री विनोद कछवाहा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करें। बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें एवं अपने पशु को नगर के सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें। माँ नर्मदा के तट को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। पूजा-पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री माँ-नर्मदा के जल में विसर्जित न करें। घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को नगर पालिका के कचरा वाहन में प्रदाय करें।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 2 अगस्त को जगन्नाथपुरी और कोंणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगी

Reva India News

खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

Reva India News

3000 से अधिक नर्मदा भक्तों ने की एक साथ उत्तरवाहिनी परिक्रमा

Reva India News

Leave a Comment