Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान अंतर्गत आरडी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

मंडला 22 जुलाई 2025

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलंेस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सैयद निहा एवं सदस्य श्री रामकुमार चौरसिया, श्री लखन सिंह धुर्वे, सुश्री कृष्णा सरैया, डॉ. अनिल चौरे टीम के सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 24 एवं पेंटिंग में 5 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिमा नाविक, द्वितीय स्थान त्रिवेणी श्रीवास, तृतीय स्थान पर जयदीप मोंगरे एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभी परिहार, द्वितीय स्थान शारदा नंदा, तृतीय स्थान साक्षी नंदा ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. नसीम बानो, डॉ. डी.के. दुबे शामिल रहे।

Related posts

वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए अंतिम अवसर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की वैक्सीनेशन महाभियान की तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 फरवरी को टाऊनहॉल में

Reva India News

कृषि अधिकारियों ने किया खाद दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment