Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ प्रतिष्ठान प्रतियोगिता संपन्न  

मण्डला 14 फरवरी 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद मंडला द्वारा स्वच्छ प्रतिष्ठान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जलपान ग्रह एवं आरके लॉज को बेस्ट रेस्टॉरेंट/होटल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के तहत निर्धारित प्रपत्र में स्वआंकलन करने हेतु कार्यालय, स्वास्थ्य सुविधाओं, हॉकर्स कॉर्नर, पाठशाला, बाजार एवं होटल, रेस्टॉरेंट को पत्रक भेजे गए थे। नगरपालिका द्वारा गठित समिति द्वारा इन होटल रेस्टॉरेंटों का निरीक्षण किया गया जिसके आधार पर इन प्रतिष्ठानों को पुरूस्कृत किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला द्वारा इन प्रतिष्ठान के संचालकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पार्षदगण सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल पुलिस ग्राउंड में होगा मोटा अनाज (श्री अन्न) का महाकुंभ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 22 फरवरी 2024

Reva India News

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम पर जनजागरूकता सेमिनार आयोजित

Reva India News

Leave a Comment