Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से

मंडला 19 जून 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश विगत 12 वर्ष पूर्व पोलियो मुक्त हो चुका है, किंतु विश्व स्तर पर वाईल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण बच्चों में अभी भी आसपास के देशों में विद्यमान है। पोलियो वायरस पुनः आने के खतरे को देखते हुये समुदाय में पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाये रखने की दृष्टि से भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम दिवस पोलियो रविवार 23 जून 2024 को बूथ स्थापित कर, दो बूंद जिंदगी की खुराक 0-5 साल के सभी बच्चों को प्रातः 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक पिलाई जायेगी। दूसरे एवं तीसरे दिन कार्ययोजना अनुसार टीमें घर-घर भ्रमण कर छूटे हुये बच्चों को आच्छादित करेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक – डॉ. मोहन यादव परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है, जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है।

Reva India News

नवागत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने किया कार्यभार ग्रहण

Reva India News

द्वितीय चरण की गौरव दिवस ग्रामसभा 7 से 15 मार्च के मध्य होगी

Reva India News

Leave a Comment