Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन आज

मंडला 25 जुलाई 2025

प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री  श्री दिलीप जायसवाल का शनिवार को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई 2025 को प्रातः 9 बजे जबलपुर से ग्राम चरगांव विकासखंड बीजाडांडी के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे शहीद श्री गिरजेश सिंह उद्दे के स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक पर माल्यार्पण तथा परिजनों का सम्मान करेंगे। श्री जायसवाल 10:30 बजे ग्राम चरगांव से मण्डला के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री 11:15 बजे सर्किट पहुंचेंगे एवं सिद्ध बाबा टेकरी (बड़ी खैरी) में वृक्षारोपण करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल 12:45 बजे मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:10 बजे उत्कृष्ट स्कूल में साईकिल वितरण एवं 100-कलाम नवरत्न छात्रावास में बच्चों से भेंट करेंगे। दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस आगमन। दोपहर 2:30 बजे सभी विभागों की जिला योजना भवन में समीक्षा बैठक लेंगे। वे शाम 5 बजे उदय चौक में शहीद उदयचंद्र के स्मारक पर माल्यार्पण एवं परिजनों का सम्मान करेंगे, इसके अलावा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा शाम 7 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय: दिव्यांग होरी लाल को मौके पर मिली ट्राई-साइकिल

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

Reva India News

2047 तक विकसित भारत का संकल्प हम सभी की जिम्मेदारी: मंत्री श्री जायसवाल प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- सांसद श्री कुलस्ते प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

Reva India News

Leave a Comment